
ईरान की जेल में बंद भारतीय कब होंगे रिहा? भारत सरकार ने दिया जवाब
AajTak
विकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में आगामी चुनावों में सभी दलों की निष्पक्ष भागीदारी पर जोर दिया है. ईरान में बंदी 16 भारतीय नागरिकों में से 8 को रिहा किया जा चुका है और शेष की रिहाई के लिए प्रयास जारी हैं. भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए टैरिफ समझौते के तहत मेड इन इंडिया उत्पादों को अमेरिका में 18% कम टैरिफ पर निर्यात किया जाएगा.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश में आगामी चुनाव, ईरान में बंदी बनाए गए 16 भारतीय नागरिकों की स्थिति और अमेरिका के साथ हालिया टैरिफ समझौते पर विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए तेहारन में अधिकारियों से लगातार बातचीत जारी है. विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. भारत ने जोर देकर कहा है कि बांग्लादेश में चुनाव समावेशी (inclusive) होने चाहिए. इसका मतलब है कि सभी राजनीतिक दलों और हितधारकों को निष्पक्ष भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए. भारत का मानना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समावेशिता और पारदर्शिता ही स्थिरता और क्षेत्रीय शांति के लिए जरूरी है.
जल्द रिहा होंगे भारतीय नागरिक
इसके बाद ईरान में गिरफ्तार किए गए 16 भारतीय नागरिकों के मामले में विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक अपडेट देते हुए कहा कि भारतीय दूतावास की टीम ने बंदर अब्बास में इन सभी 16 नागरिकों से कॉन्सुलर एक्सेस प्राप्त किया और उनसे मुलाकात की है. अच्छी खबर ये है कि इनमें से 8 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है. शेष 8 भारतीयों की रिहाई और आवश्यक सहायता के लिए भारत का तेहरान स्थित मिशन ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. मंत्रालय ने कहा कि वे सभी बचे हुए नागरिकों की जल्द से जल्द रिहाई और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.
ट्रेड डील पर क्या बोला MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड को लेकर जब उनसे सवाल पूछ गया है तो उन्होंने कहा, मैं आपको इस मामले पर दोनों पक्षों द्वारा दिए गए बयानों का हवाला देना चाहूंगा. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत की. बातचीत और राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद, प्रधानमंत्री ने रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक शुल्क) में कमी के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया.
व्यापार-रोजगार को मिलेगा बढ़ावा उन्होंने आगे बताया कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों को अमेरिका में 18% की कम टैरिफ दर पर निर्यात किया जा सकेगा. ये व्यापार समझौता भारत के निर्यात, श्रम प्रधान उद्योगों, रोजगार सृजन, विकास को बढ़ावा देगा और हमारे लोगों के लिए समृद्धि लाएगा. अमेरिकी पक्ष ने भी स्पष्ट किया है कि अंतिम टैरिफ दर 18% रहेगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






