
ईरान का फरमान: TV पर महिला कार्टून कैरेक्टर को भी पहनना होगा हिजाब
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने घोषणा की है कि देश के टीवी चैनल पर दिखने वाले महिला कार्टून कैरेक्टर को भी हिजाब पहनना होगा.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने घोषणा की है कि देश के टीवी चैनल पर दिखने वाले महिला कार्टून कैरेक्टर को भी हिजाब पहनना होगा. ईरान के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने फैसले की आलोचना की है और सवाल पूछा है कि क्या खामेनेई को डर है कि लड़कियां आगे चलकर हिजाब पहनने से मना कर देंगी. ईरान के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का आदेश टॉक्सिक है. कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जो लोग सत्ता में हैं, वे समझते हैं कि महिलाओं को लेकर कुछ भी फैसले दे सकते हैं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











