
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
ABP News
Paras Defence Share: आज होली के दिन पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इसके शेयरों में आज 12 परसेंट तक का उछाल आया.
Paras Defence Share Price surge: पश्चिम एशिया में जहां ईरान और इजरायल के बीच भीषण युद्ध छिड़ा है, जिसकी वजह से भारतीय बाजार समेत वैश्विक बाजार में हलचल तेज है. वहीं, एक डिफेंस कंपनी के शेयरों में बुधवार, 4 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. दिन के कारोबार के दौरान शेयरों की कीमतें 10 प्रतिशत तक उछल गई थी.
चौथे सेशन में तो कंपनी शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे थे और 12 फीसदी से ज्यादा उछल गए थे. हम बात कर रहे हैं, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की. कंपनी शेयर होली वाले दिन सरपट दौड़े हैं. आइए जानते है, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?
स्पेस और डिफेंस सेक्टर में अपने काम के दायरे को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए कंपनी ने साउथ कोरिया की ग्रीन ऑप्टिक्स के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है. इस समझौते की खबर ने निवेशकों की खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया. यह डील स्पेस और डिफेंस एप्लीकेशन के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम के क्षेत्र में संयुक्त अवसरों की तलाश करने के उद्देश्य से किया गया है.
इस समझौते के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि ग्रीन ऑप्टिक्स स्पेस, डिफेंस और अन्य क्षेत्रों के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. इस साझेदारी से दोनों कंपनियां तकनीकी सहयोग और नए प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं की खोज करेंगी.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












