
ईरान-इजरायल युद्ध का व्यापार पर असर... हरियाणा से बासमती चावल का निर्यात थमा, एक्सपोर्टर्स को घाटे का डर
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत के चावल व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है. हरियाणा के करनाल, कैथल सहित कई जिलों से ईरान को होने वाला बासमती चावल का निर्यात प्रभावित हो गया है. युद्ध के चलते कुछ शिपमेंट कांडला पोर्ट पर रोक दिए गए हैं, जिससे चावल एक्सपोर्टर्स के सामने अनिश्चितता और घाटे का खतरा मंडरा रहा है.
ईरान-इजरायल युद्ध का असर हरियाणा के चावल व्यापार पर दिखने लगा है. करनाल, कैथल समेत कई शहरों से हर साल ईरान को करीब 1 मिलियन टन बासमती चावल एक्सपोर्ट होता है. युद्ध के चलते फिलहाल कुछ शिपमेंट कांडला पोर्ट पर होल्ड कर दिए गए हैं, क्योंकि युद्ध की स्थिति में बीमा नहीं होता. ऑल इंडिया राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि ईरान भारत से बासमती चावल खरीदने वाला सबसे बड़ा देश है. इस साल भारत से 6 मिलियन टन चावल एक्सपोर्ट हुआ, जिसमें 30-35 प्रतिशत हरियाणा से गया है. व्यापारी सरकार से लगातार संपर्क में हैं.
ऑल इंडिया राइस एसोसिएशन के प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि पिछले कुछ दिन से ऐसी स्थिति आई है. उम्मीद है जल्द हल हो जाएगी. हर साल एक मिलियन टन चावल भारत से ईरान जाता है. पिछले दो महीने में भी एक्सपोर्ट अच्छा हुआ है. फिलहाल कुछ दिनों से जो शिपमेंट जानी थी, वो होल्ड कर दी गई है, क्योंकि युद्ध की स्थिति है. युद्ध की स्थिति में बीमा नहीं होता है.
उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि बहुत बड़ा प्रभाव चावल के व्यापार पर आएगा, क्योंकि जब कहीं जंग होती है तो खाने से जुड़ी चीजों का व्यापार जारी रहता है. उम्मीद है कि ये जल्दी हल हो जाएगा, क्योंकि भारत सरकार का संपर्क भी चावल से जुड़े व्यापारियों के साथ है, जो कि चावल ईरान में भेजते हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान के साथ लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा इजरायल... 60 फाइटर जेट्स से किए हमले, तेहरान में बरसाए बम
सतीश गोयल ने कहा कि जो चावल पहुंच गया है, उसका तो कोई इश्यू नहीं है, पर जो हमने कांडला पोर्ट पर होल्ड कर दिया है, वो उम्मीद करते हैं कि आगे निकलेगा और बाजार फिर से स्मूथ हो जाएगा. सतीश गोयल ने कहा कि ईरान बड़ा देश है, जो हमसे चावल खरीदता है. अगर वहां युद्ध की स्थिति है तो चावल के दाम में थोड़ी सी गिरावट आई है. ये जैसे ही ठीक होगा, चावल के दाम वही हो जाएंगे और मार्केट सही चलेगा. इस साल हमने 6 मिलियन टन चावल भारत से बाकी देशों में भेजा है. भारत से जो चावल विदेश में जाता है, उसका 30 से 35 प्रतिशत हरियाणा से जाता है.
उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हमारा सीधा संपर्क है और बातचीत लगातार जारी है. 24 जून को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात होनी है. उनके सामने भी अपनी पूरी बात रखेंगे. बस मन में एक डर है कि इस युद्ध की स्थिति में रास्ते में अगर कोई दिक्कत आ जाती है तो परेशानी बढ़ जाएगी. वैसे तो चावल का बीमा होता है, पर युद्ध में कोई बीमा नहीं होता. सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि अगर युद्ध ज्यादा लंबा चलता है तो क्या पता इस स्थिति में भी चावल के बीमा का प्रावधान निकल आए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









