
ईरान-इजरायल तनाव से एशियाई बाजार का निकला दम, 900 अंक गिरा निक्केई, एक्सपर्ट की वॉर्निंग
ABP News
सोने में तेजी वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की कीमतों में उछाल आया. यूएस गोल्ड फ्यूचर्स करीब 2.58% चढ़कर 5,382.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए.
Asian Stock Market News: Middle East में बढ़ते तनाव और United States में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों का असर भारत समेत एशियाई बाजारों में साफ दिखाई दिया. भारतीय बाजार में BSE Sensex शुरुआती कारोबार में करीब 1,000 अंक तक लुढ़क गया, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई. एशियाई बाजारों में गिरावट एशिया के प्रमुख सूचकांकों में भी भारी दबाव देखा गया. Nikkei 225 लगभग 2% तक टूट गया और बाद में करीब 1.5% की गिरावट के साथ 57,947 के स्तर पर आ गया.
एशियाई बाजार में कोहराम
शुरुआती कारोबार में इसमें 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. Hang Seng Index 1.7% फिसलकर 26,165 पर पहुंच गया, जबकि Shenzhen Component Index 109 अंक गिरकर 14,386 पर कारोबार करता दिखा. दक्षिण कोरिया में सार्वजनिक अवकाश के कारण बाजार बंद रहा. अमेरिकी फ्यूचर्स में भी दबाव देखा गया. S&P 500, Dow Jones Industrial Average और NASDAQ Composite में शुरुआत में 1% से अधिक गिरावट आई, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी के साथ गिरावट करीब 0.6% तक सीमित हो गई.
सोने में तेजी वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की कीमतों में उछाल आया. यूएस गोल्ड फ्यूचर्स करीब 2.58% चढ़कर 5,382.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए. तेल बाजार में हलचल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में दो जहाजों पर हमले की खबरों के बाद तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












