
ईथन हंट से भिड़ता जॉन विक, टाइटैनिक की नई एंडिंग! नए AI टूल पर हॉलीवुड में खलबली
AajTak
दो लाइन के प्रॉम्प्ट से बना ‘ईथन हंट vs जॉन वीक’ वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. Seedance 2.0 की रियलिस्टिक AI टेक्नोलॉजी ने हॉलीवुड को कॉपीराइट और जॉब सिक्योरिटी पर सोचने को मजबूर कर दिया है. सवाल बड़ा है— क्या ये फिल्ममेकिंग का अंत है या नई क्रांति की शुरुआत?
'मिशन इम्पॉसिबल' में ग्लोबल सुपरस्टार टॉम क्रूज का निभाया ईथन हंट का किरदार सिनेमा लवर्स के खून में घुल चुका है. कुछ ऐसा ही असर कियानू रीव्स के जॉन वीक का भी है. इन आइकॉनिक एक्शन कैरेक्टर्स का क्रेज इतना तगड़ा है कि हर सिनेमा लवर ने कभी ना कभी ये कल्पना जरूर की है कि टॉम और कियानू के इन किरदारों के बीच एक क्रॉसओवर जरूर होना चाहिए.
अब एक AI सिस्टम ने सच्चे सिनेमा लवर्स का ये सपना पूरा कर दिया है और वो भी इतनी रियलिटी के साथ कि हॉलीवुड में खतरे की घंटी बजने लगी है. ये मामला इतना विवादित हो गया है कि हॉलीवुड में लोग इसे 'फिल्ममेकिंग का अंत' बताने लगे हैं. ये AI सिस्टम जिस तरह एकदम रियल पिक्चर की तरह सीन्स जेनरेट कर रहा है, उसकी वजह से इस पर कॉपीराइट का पंगा भी हो चुका है.
Seedance 2.0 ने काटा बवाल टिकटॉक तो आपको याद ही होगा. ये प्लेटफॉर्म चाइनीज कंपनी बाइटडांस का प्रोडक्ट था. बाइटडांस अब एक नया AI प्लेटफॉर्म लेकर आई है— Seedance 2.0.
हाल ही में एक आयरिश फिल्ममेकर Ruairi Robinson ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ईथन हंट के किरदार में टॉम क्रूज और फिल्म 'F1' के किरदार में सुपरस्टार ब्रैड पिट फाइट करते नजर आ रहे हैं. इस छोटे से क्लिप में दोनों एक्टर्स के चेहरे और पूरा सेटअप इतना रियल नजर आ रहा है कि लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि ये AI से बनाया गया है. थोड़ी ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये क्लिप पोस्ट करते हुए Robinson ने ये भी बताया कि ये सिर्फ दो लाइन का प्रॉम्प्ट है, जिस पर Seedance 2.0 ने ये शानदार वीडियो बनाया है.
थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर Seedance 2.0 से बने सिनेमैटिक AI वीडियोज की बाढ़ आ गई. इससे बने वीडियोज में 'ईथन हंट वर्सेज जॉन वीक' और 'टाइटैनिक की नई एंडिंग' वाले वीडियो बहुत पॉपुलर हो रहे हैं. पेश हैं कुछ उदाहरण:
फिल्ममेकर्स को हो रही चिंता Seedance 2.0 के इस्तेमाल से बने वीडियोज ने हॉलीवुड ही नहीं, तमाम फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े फिल्ममेकर्स और आर्टिस्ट्स में खलबली मचा दी है. 'कांटे', 'काबिल' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बना चुके इंडियन डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 'ब्रेकिंग बैड' वेब सीरीज पर बेस्ड ऐसे ही दो वीडियो एक्स पर शेयर किए. इन वीडियोज में कैरेक्टर्स के एक्सप्रेशन और क्लोजअप इतने क्लियर हैं कि इन्हें देखकर AI जेनरेटेड बोल पाना मुश्किल है. एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजय गुप्ता ने लिखा, 'आज के बाद हमें ये कैसे पता लगेगा कि ये रियल हैं भी या नहीं?'













