
ईडी ऑफिस से बाहर निकलने पर महबूबा बोलीं- सरकार से असहमति दिखाने वालों को किया जा रहा परेशान
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि मुफ्ती धन शोधन मामले में पूछताछ का सामना करने के लिए सुबह 11 बजे राजबाग स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुई थीं.
धन शोधन के एक मामले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई. ईडी ऑफिस से बाहर निकलने के बाद मुफ्ती ने कहा कि इस देश में सरकार से असहमति दिखाने वालों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है. जो भी विरोध करते हैं या बोलते हैं उन्हें किसी केस में फंसा दिया जाता है. पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती से लगभग पांच घंटे पूछताछ चली. To set the record straight, during the course of my questioning at ED, right from the start I insisted on not signing any statements till I consulted my lawyers. But I was shown rule books & told that not signing would have consequences. उन्होंने आगे कहा कि मुझसे बिजबेहरा लैंड को लेकर पूछताछ की गई, जो मेरे पिता के नाम पर था. उसे हमने कैसे बेचा आदि? इसके अलावा उस फंड के बारे में पूछा गया जो बतौर सीएम मैंने विधवा और युवाओं के लिए खर्च किया था. मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया, इसलिए वो दो सालों से कुछ नहीं ढूंढ पाए. अब वे काफी निराश हो गए हैं इसलिए वो इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं कि मेरे पिता की कब्र कैसे बनाई गई और उसपर कितना खर्च किया गया.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









