
ईंट-भट्ठा में काम करने को मजबूर भारत की ये अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्लेयर
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकबार ट्वीट कर सरकारी मदद और सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया था, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हो पाया है. नतीजन संगीता इस हाल में नौकरी करने को मजबूर हैं.
भारत में तमाम खेल प्रतिभाएं हैं जो उपेक्षा की शिकार हैं. झारखंड की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी संगीता कुमारी की हालत ये है कि संगीता ईट-भट्टा में काम करने को मजबूर हैं. मेडल जीतने वाली संगीता के साथ भी कई वादे किए गए थे लेकिन वे अभी पूरे नहीं हुए हैं. (रिपोर्ट -धनबाद से सिथुन मोदक के साथ सत्यजीत कुमार) दरअसल, संगीता सोरेन धनबाद स्थित बाघामारा बासमुड़ी की रहने वाली हैं. संगीता ईंट भट्ठा में तप कर अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ कर रही हैं. कोरोना काल मे जारी लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उनके बड़े भाई को भी कोई काम नहीं मिल रहा है, अब परिवार का पूरा बोझ संगीता पर ही है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









