
इस PAK क्रिकेटर की शादी में शरीक हुए थे गांगुली, पूर्व गेंदबाज ने खुद किया खुलासा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज यासिर अराफात इंटरनेशनल लेवल पर उतने सफल नहीं हो सके, लेकिन कांउटी क्रिकेट में अराफात ने गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई थी. अब अराफात ने शादी से जड़े वाकए को साझा किया है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज यासिर अराफात इंटरनेशनल लेवल पर उतने सफल नहीं हो सके, लेकिन कांउटी क्रिकेट में अराफात ने गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई थी. अब अराफात ने शादी से जड़े वाकए को साझा किया है. अराफात ने खुलासा किया कि सौरव गांगुली व्यस्त होने के बावजूद उनकी शादी में शामिल हुए थे. अराफात ने उस कहानी को भी याद किया, जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलने के लिए शाहरुख खान ने न्योता दिया था. अराफात ने एक यूट्यूब चैनल (Sports Yaari) से कहा, 'सौरव गांगुली बहुत विनम्र इंसान हैं. मुझे नहीं लगता कि ज्यादातर प्रशंसकों को यह पता होगा, उन्होंने मेरी शादी में भी भाग लिया था. मैंने कई क्रिकेटरों को आमंत्रित किया था, लेकिन सभी नहीं आए. मैंने सौरव से अनुरोध किया था और वह आए. मैं समझता हूं कि वह उस समय थोड़ा व्यस्त थे. फिर भी वह मेरे विवाह समारोह में शामिल हुए.'More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












