
इस AI को यूज किया, तो भूल जाएंगे Google सर्च, फ्री में मिलेगा ChatGPT का एक्सपीरियंस
AajTak
Perplexity AI: इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने मतलब बहुत से लोगों के लिए गूगल है. आपने कई बार सुना होगा कि इस चीज के बारे में गूगल कर लो. हालांकि, AI के आने के बाद ये कहानी धीरे-धीरे बदल सकती है. कुछ AI टूल्स ऐसे हैं, जो फ्री में आपको गजब के रिजल्ट देते हैं. ऐसा ही एक AI टूल Perplexity है, जिसे आपको ट्राई करना चाहिए. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
कुछ भी सर्च करने के लिए ज्यादातर लोग Google सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं. गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर सर्च इंजन है. इसकी पॉपुलैरिटी इस बात से साबित होती है कि बड़ी आबादी के लिए इंटरनेट का मतलब ही गूगल है. कुछ भी सर्च करना हो, तो लोग 'गूगल कर लो' ऐसा होते हैं.
हालांकि, AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स के आने के बाद गूगल को अपनी बादशाहत पर खतरा दिख रहा है. खासकर ChatGPT के पॉपुलर होने की वजह से. इस प्लेटफॉर्म के आने के बाद गूगल ने आनन-फानन में Bard का ऐलान किया. कंपनी अपने AI बॉट को बेहतर कर रही है.
ये तो रही कहानी गूगल और Open AI के चैट बॉट ChatGPT की, लेकिन कई ऐसे बॉट्स भी हैं, जो काफी अंडररेटेड हैं. ऐसा ही एक बॉट्स perplexity.ai है. इस प्लेटफॉर्म पर आप किसी टॉपिक के बारे में सर्च कर सकते हैं, जो आपको बेहतरीन रिजल्ट ऑफर करता है.
साथ ही यूजर के ऑब्जेक्टिव को किसी दूसरे प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा बेहतर ढंग से पूरा करता है. गूगल पर कुछ भी सर्च करने पर आपको तमाम लिंक्स और आर्किटल नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें- दो दोस्तों ने यूज़ की AI पावर, 15 हजार से खड़ा किया 1 करोड़ रुपये का स्टार्टअप, यहां जानें कैसे
वहीं ChatGPT के साथ दिक्कत 2021 तक के डेटा वाली है. GPT 4 पर आपको लेटेस्ट जानकारियां और वेब सर्च का ऑप्शन मिलता है, लेकिन ये सर्विस पेड वर्जन पर है. वहीं Google भी अपने सर्च रिजल्ट्स के साथ अब AI जनरेटेज समरी दिखा रहा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












