
इस हफ्ते लॉन्च होंगे दो IPO, 7 से 9 जुलाई तक निवेश का मौका!
AajTak
माना जा रहा है कि इन कंपनियों को शेयर बाजार से फायदा होगा, क्योंकि वहां काफी तरलता है. इसके साथ ही नए खुदरा निवेशकों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा 26 कंपनियां अभी भी अपने IPO के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही है.
इस सप्ताह दो कंपनियों क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आएंगे. इनसे कुल मिलाकर 2,500 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि जुटाने की उम्मीद है. मिल रही जानकारी के मुताबिक जुलाई में एक दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा IPO खुलने वाले हैं. माना जा रहा है कि इन कंपनियों को शेयर बाजार से फायदा होगा, क्योंकि वहां काफी तरलता है. इसके साथ ही नए खुदरा निवेशकों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा 26 कंपनियां अभी भी अपने IPO के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही है. इससे पहले पांच कंपनियों- श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार), कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, डोडला डेयरी और इंडियन पेस्टिसाइड्स के आईपीओ पिछले महीने आए थे. इन कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम से सामूहिक रूप से 9,923 करोड़ रुपये जुटाए थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












