
इस स्टील कंपनी का IPO 14 जून को ओपन होगा, कंपनी के बारे में जानें
AajTak
एक बार फिर आपको आईपीओ में निवेश का मौका मिल रहा है. स्टील मैन्युफैक्चिरिंग कंपनी श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics and Energy) का आईपीओ 14 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा. कंपनी की आईपीओ के जरिए 909 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.
एक बार फिर आपको आईपीओ में निवेश का मौका मिल रहा है. स्टील मैन्युफैक्चिरिंग कंपनी श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics and Energy) का आईपीओ 14 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा. कंपनी की आईपीओ के जरिए 909 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 303 से 306 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एंकर निवेशक इसमें 11 जून को बोली लगा सकेंगे. इस आईपीओ में 657 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा और 252 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा. जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इस आईपीओ में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 3 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित होंगे. कर्मचारियों को फाइनल ऑफर प्राइस पर 15 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












