
इस सेलिब्रेटी को पुलिस ने बताया- सेक्स वर्कर, महिला ने मांगा 230 करोड़ हर्जाना
AajTak
न्यूयॉर्क पुलिस की गिनती दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पुलिस में होती है, लेकिन इस पुलिस ने एक नामी हस्ती को बदनाम कर दिया. उन्होंने इस हस्ती का फोटो वांटेड बताकर जारी कर दिया.
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD: New York Police Department) की बड़ी गलती सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर भारी पड़ गई. दरअसल, इस महिला ने कोई अपराध नहीं किया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने इस महिला को 'वांटेड' के पोस्टर पर छाप दिया.
इस महिला ने इस मामले में पुलिस पर 2 अरब 30 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया. वहीं इस महिला को पोस्टर में एस्कॉर्ट के तौर पर पेश किया गया, जोकि वह कभी नहीं रहीं.
'न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, इवा लोपेज (Eva Lopez) इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने गलती से जो पोस्टर बना डाला, उसमें उसे 'चोर' बताया गया. इवा को खुद के वांटेड होने की जानकारी अगस्त में मिली. तब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्लाइट से फ्लोरिडा उतरी थी.
इस दौरान उनके दोस्त ने टेक्स्ट मैसेज भेजा. ये बात कोर्ट में दायर दस्तावेज में भी रिपोर्ट की गई है. लोपेज उस पल को याद करते हुए कहती हैं, 'मुझे तब लगा था कि ये फेक है, मुझे बिल्कुल भी इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि पुलिस ने वांटेड के पोस्टर पर मेरा फोटो लगा दिया है'. वहीं लोपेज के बॉस को तो इस पोस्टर को देखकर लगा कि ये रियल होगा.
ली जासूस की मदद इसके बाद इस मामले में लोपेज ने केविन डायर नाम के जासूस की मदद ली. इस मामले में डायर ने खोजबीन की. डायर ने लोपेज को बताया कि न्यूयॉर्क पुलिस के फेसबुक पेज और वेबसाइट से अब ये फोटो हटा लिया गया है. वहीं इस मामले में जो असली अपराधी था, उसकी बांह पर टैटू था.
जबकि, लोपेज की बांह पर ऐसा कोई निशान नहीं था. लेकिन, इस मामले में सोशल मीडिया पर लोपेज को काफी नुकसान हुआ. उनका गलत पोस्टर वायरल हो गया. जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ. वैसे लोपेज के इंस्टाग्राम पर पर साढ़े 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










