
इस शख्स ने सांप को नाक में डालकर मुंह से बाहर निकाला, अभिनेता ने कहा, कमजोर दिल वाले ना देखें
AajTak
विद्युत जामवाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि कमजोर दिल वालों के लिए यह वीडियो नहीं है. सांप को सभी जीवों में खतरे का पर्याय माना जाता है लेकिन कल्पना कीजिए कि कोई इसे कैसे अपनी नाक में डाल सकता है?
आपने सपेरा और सांप का खेल तो बहुत देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी ऐसे शख्स को देखा है जो अपनी नाक में सांप को घुसा ले और उसे मुंह से बाहर निकाल ले. अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक ऐसे ही शख्स का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो अब खूब वायरल हो रहा है. विद्युत जामवाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि कमजोर दिल वालों के लिए यह वीडियो नहीं है. सांप को सभी जीवों में खतरे का पर्याय माना जाता है लेकिन कल्पना कीजिए कि कोई इसे कैसे अपनी नाक में डाल सकता है? अभिनेता द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति सांप को अपनी नाक में डालता है. वह सांप के आधे से ज्यादा हिस्से को अपनी नाक में डाल लेता है जिसके बाद सांप को पकड़कर अपने मुंह से बाहर निकालता है. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












