
इस विदेशी नेता के साथ मुंबई दौरे पर होंगे PM मोदी... ट्रैफिक में हुए ये बड़े बदलाव
AajTak
17 फरवरी 2026 को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है. इसके चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों पर प्रतिबंधों की जानकारी दी है.
17 फरवरी 2026 को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात होने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात से भारत-यूरोप संबंधों को नई दिशा मिलने वाली है. रक्षा, इंडो-पैसिफिक और टेक्नोलॉजी सहयोग इस बातचीत के प्रमुख एजेंडा माने जा रहे हैं.
PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की इस खास मुलाकात के चलते मुंबई में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए 17 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका के बीच वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की उत्तर और दक्षिण, दोनों दिशाओं की लेन पर सभी भारी मोटर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और वीवीआईपी सुरक्षा वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहन पर प्रतिबंध लगाया गया है.
यह भी पढ़ें: AI समिट के कारण आज दिल्ली में कई सड़कें रहेंगी बंद, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और असुविधाओं से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अजीत बोरहाडे ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 के तहत यह अधिसूचना जारी की है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ Motor Vehicles Act, के तहत कार्रवाई की जाएगी. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे दौरे के दिन ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए प्रशासन का सहयोग करें.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








