
इस लड़के की इतनी लंबी पूंछ, लोग बता रहे- हनुमान का 'अवतार'!
AajTak
एक लड़के की कमर पर 70cm लंबी पूंछ उग आई है. इसके बाद उसे भगवान हनुमान का अवतार बताया जाने लगा है और उसकी पूंछ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
एक लड़के की कमर पर अजीबोगरीब तरह से बाल उग आए. अब वह पूंछ की तरह दिखने लगा है. इसके बाद एक स्थानीय पुजारी ने उसे भगवान हनुमान का अवतार बता दिया. पूंछ की वजह से वह लड़का सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है.
मामला नेपाल का है. 16 साल के देशांत अधिकारी की कमर से 70cm (करीब 2.3 फीट) लंबी पूंछ लटकती दिखती है. पहले तो इसे लेकर वह बहुत असहज महसूस करता था. वह इसे दुनिया से छुपाता फिरता था. इलाज के लिए देशांत के पैरेंट्स उसे नेपाल और विदेशों के कई हॉस्पिटल्स लेकर गए. लेकिन कोई भी उसकी पूंछ को बढ़ने से नहीं रोक पाया.
बाद में देशांत को उसके पैरेंट्स एक पुजारी के पास लेकर गए. उन्होंने देशांत को भगवान का अवतार बता दिया. इसके बाद पूंछ को लेकर देशांत और उसके पैरेंट्स में खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर उसकी पूंछ की चर्चा होने लगी.
अब देशांत ने कहा है कि उसे दुनिया को अपनी पूंछ दिखाने में कोई दिक्कत नहीं है. उसने कहा- टिकटॉक पर मेरा एक वीडियो वायरल हो गया. अब मुझे हजारों लोग मेरी पूंछ की वजह से जानने लगे हैं और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है.
नेपाली फिल्ममेकर पुष्कर ने देशांत का एक इंटरव्यू किया था. वीडियो में उसकी पूंछ को दिखाया गया था. पुष्कर ने कहा- देशांत के इस कंडीशन के बारे में उसके पैरेंट्स को जन्म के 5 दिन बाद पता चला. उन्होंने इसका इलाज ढूंढा लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी.
पुष्कर ने आगे बताया- बाद में देशांत के पैरेंट्स उसे एक पुजारी के पास लेकर गए. उसने पूंछ को कंघी करने या काटने से मना कर दिया. पुजारी ने कहा कि देशांत भगवान हनुमान का अवतार हो सकता है और शायद उसके पास कोई दैविक शक्ति भी हो. इसके बाद पुजारी के कहे अनुसार पूंछ को बढ़ने दिया गया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











