
इस रोड पर गाड़ी चलाने पर बजता है संगीत, आनंद महिंद्रा ने Video शेयर कर कही ये बात
AajTak
सोशल मीडिया पर एक अनोखी रोड का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें खास बात ये है कि ये सड़क वाहन चला रहे खास ड्राइवरों के स्वागत में म्यूजिक बजाती है. इस वीडियो को बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया तो ये वायरल हो गया.
अलग- अलग देश में रोड सेफ्टी के लेकर अलग- अलग तकनीकें अपनाई जाती है. हाल में हंगरी की एक रोड का वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए. दरअसल, ये रोड ठीक से ड्राइव करने वालों को बकायदा सम्मानित करती है. इस वीडियो को बिजनेस टायकून और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया तो ये और भी वायरल हो गया.
लोगों के लिए गाना गाती है ये सड़क
दरअसल, इस वीडियो को एक कार के अंदर से बनाया गया है जो रोड पर चली जा रही है तभी अचानक एक म्यूजिक बजने लगता है. कुछ ऐसा जो किसी के स्वागत में बजाया जाता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ये हंग्री की म्यूजिकल रोड है जो सही स्पीड पर गाड़ी चलाने पर आपके लिए गाना गाती है.
'गजब तकनीक है, भारत में भी होनी चाहिए'
इसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- क्या गजब का आइडिया है. मुझे यकीन है परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ही हमारे हाइवे पर इस तरह का सिस्टम रखेंगे. बस एक ही मुश्किल है कि गाना कौन सा बजवाया जाए, शायद ये अलग- अलग प्रदेश के हिसाब से अलग- अलग हो.
'भारत में ऐसा हुआ तो टोल पर क्या बजेगा?'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












