
इस यूरोपीय देश ने दिया भारत का साथ, कहा- रूसी तेल खरीदना भारत की घरेलू नीति
AajTak
भारत दौरे पर आए यूरोपीय देश स्वीडन के विदेश व्यापार मंत्री जोहान फोर्सेल ने कहा कि भारत की ओर से रूसी तेल खरीदना भारत की घरेलू नीति के अंतर्गत आता है. मंत्री ने साफ करते हुए कहा कि भारत को क्या करना है और क्या नहीं यह बताने के लिए मैं नहीं आया हूं.
यूक्रेन से युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके बाद से रूस भारत को सस्ते दामों में तेल बेच रहा है. युद्ध की शुरुआत से ही भारत भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है. भारत की इस नीति पर लगातार यूरोपीय देश सवाल उठाते रहे हैं.
वहीं, अब यूरोपीय देश स्वीडन के विदेश व्यापार मंत्री जोहान फोर्सेल ( Johan Forssell ) ने कहा है कि भारतीय ऊर्जा नीति के तहत खरीदे जा रहे रूसी तेल में स्वीडन किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं करेगा. मीडिया से बातचीत के दौरान फोर्सेल ने कहा कि स्टॉकहोम, ऊर्जा स्थिरता के लिए भारत की नीतियों को समझता है और रूसी तेल खरीदना भारत की 'घरेलू नीति' के अंतर्गत आता है.
स्वीडन की ओर से यह बयान भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल 1 जनवरी से यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता स्वीडन को मिलने जा रही है. संयोग से उसी वक्त भारत भी जी-20 की अध्यक्षता करेगा और उसमें यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
हम भारत को सीखाने नहीं आए हैंः स्वीडन मंत्री दो दिवसीय भारत दौरे पर आए स्वीडिश मंत्री ने कहा, मैं यहां भारत को यह बताने के लिए नहीं आया हूं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं. यह भारत की आंतरिक नीति का हिस्सा है और यह भारत को तय करना है कि उसे किस देश से तेल खरीदना है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यूक्रेन संकट जल्द ही समाप्त हो जाएगा.
वर्तमान में जिस तरह से रूसी तेल खरीदने पर भारत को पश्चिमी देशों के सवालों का सामना करना पड़ा है उस स्थिति में स्वीडिश मंत्री के इस बयान से भारत को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि स्वीडन भले ही जी-20 का मेंबर नहीं है लेकिन यूरोपीय संघ की अध्यक्षता के माध्यम से नॉर्डिक क्षेत्र की आवाज को मजबूत कर सकता है. यूरोपीय यूनियन की वर्तमान में अध्यक्षता चेक रिपब्लिक के पास है, जो 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी.
वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











