
इस मुस्लिम देश में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर बैन, भड़के लोग!
AajTak
इंडोनेशिया में लागू हुए नए आपराधिक कानून में अविवाहित जोड़ों के शारीरिक संबंध बनाने पर पाबंदी लगा दी गई है और ये नियम इंडोनेशिया के नागरिकों के अलावा विदेशी सैलानियों पर भी लागू होगा, जिसकी वजह अक्सर इंडोनेशिया की यात्रा करने वाले सैलानियों के बीच खौफ पैदा हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस कानून के प्रभावी होने के बाद इंडोनेशिया में विदेशी सैलानियों की संख्या घट सकती है.
कोरोना महामारी से उबरने की कोशिश कर रहे इंडोनेशिया के पर्यटन उद्योग पर एक बार संकट के बादल घिरने लगे हैं. क्योंकि इंडोनेशिया की संसद ने अविवाहित जोड़ों और विवाह के बाहर शारीरिक संबंध बनाने को अपराध घोषित कर दिया है. ये नियम इंडोनेशिया के नागरिकों के साथ ही वहां रह रहे विदेशियों और सैलानियों पर भी लागू होगा.
इंडोनेशिया की संसद में मंगलवार को इस नई दंड संहिता को मंजूरी दी गई है. साथ ही इस आपराधिक कानून को तोड़ने वालों के लिए एक साल की सजा का प्रावधान भी रखा है.
इस नए आपराधिक कानून के तहत शादी से बाहर सेक्स को अपराध के दायरे में लाया गया है. इसके साथ ही शादी के बाद पार्टनर के अलावा किसी और से शारीरिक संबंध बनाने पर भी बैन लगाया गया है. हालांकि, कानून में ये कहा गया है कि इस मामले में कार्रवाई कानून तोड़ने वाले लोगों के माता-पिता, पति-पत्नी या बच्चों की शिकायत के बाद ही हो सकेगी.
इंडोनेशिया की आमदनी का बड़ा जरिया हैं सैलानी
इंडोनेशिया अपनी बेमिसाल खूबसूरती की वजह से सैलानियों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर है. 2021 में वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम के मई 2022 में जारी डेटा के अनुसार, इंडोनेशिया ने ग्लोबल टूरिज्म इंडेक्स में 32वां स्थान हासिल किया था. यहां पर्यटन उद्योग केवल देश की आमदनी का ही नहीं बल्कि निवेश और रोजगार का भी जरिया है. इसलिए विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इस कानून की वजह से इंडोनेशिया में विदेशी सैलानियों की संख्या घट सकती है जिससे देश के पर्यटन उद्योग पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा.
इंडोनेशिया समेत कई देशों ने कानून का विरोध किया

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











