
इस महीने दूसरी बार बढ़ी Redmi Note 10 की कीमत, जानें नया दाम
AajTak
Redmi Note 10 चीनी कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. इसकी कीमत भारत में बढ़ा दी गई है. इस हैंडसेट की कीमत आखिरी बार इस महीने की शुरुआत में ही बढ़ाई गई थी और अब एक बार फिर इसकी कीमत में इजाफा किया गया है.
Redmi Note 10 चीनी कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. इसकी कीमत भारत में बढ़ा दी गई है. इस हैंडसेट की कीमत आखिरी बार इस महीने की शुरुआत में ही बढ़ाई गई थी और अब एक बार फिर इसकी कीमत में इजाफा किया गया है. पिछली बार की ही तरह इस बार भी कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कंपनी की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है. Redmi Note 10 की नई कीमत को शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon इंडिया वेबसाइट पर देखा जा सकता है. Xiaomi Redmi Note 10 के बेस वेरिएंट- 4GB + 64GB की कीमत बदल कर 13,999 रुपये कर दी गई है. ये मॉडल भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. आखिरी बार जब इसकी कीमत बदली गई थी, तब ये 13,499 रुपये का हो गया था. यानी इस बार 500 रुपये की बढ़ोतरी इस वेरिएंट में की गई है. हालांकि, इस बार फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है. इस वेरिएंट 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और आखिरी बार कीमत में बढ़ोतरी के बाद ये 15,499 रुपये का हो गया था. ये फोन अभी भी इसी कीमत पर उपलब्ध है. आपको बता दें इस फोन की कीमत लॉन्च के बाद कई बार बढ़ चुकी है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












