
इस महिला के गर्भ में थे 8 बच्चे, सभी के जन्म में लग गए थे 3 दिन
AajTak
मैंडी ऑलवुड (Mandy Allwood) के 8 बच्चे पैदा हुए. लेकिन, इनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा. मैंडी को प्रिंसेस डायना (Princess diana) ने भी लंच के लिए अक्टूबर 1996 में लिए बुलाया था.
Octomum Mandy Allwood Death: साल 1996 था, महीना सितंबर का था. जब मैंडी ऑलवुड (Mandy Allwood) ने 8 बच्चों को जन्म दिया था. इन 8 बच्चों के जन्म होने में 3 दिन लग गए थे. तब मैंडी ऑलवुड ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बंटोरी थीं. मैंडी के 6 बेटे और दो बेटियां हुईं थीं. लेकिन इनमें से कोई भी जिंदा नहीं बच सका था. तब ग्लोबल अखबारों ने उन्हें ऑक्टोमॉम (Octomum), 'आठ बच्चों की मां' की उपाधि से नवाजा था. इन सभी बच्चों का जन्म मैंडी की प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में हुआ था. बाद में इन बच्चों का South London की West Norwood Cemetery में अंतिम संस्कार किया गया था. 'Octomum' Mandy Allwood is dead at 56 https://t.co/UJpndIgPRq

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











