
इस बार रविवार को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए सत्र का पूरा शेड्यूल
AajTak
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी (रविवार) को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को अभिभाषण देंगी.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है. यह सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा और दो चरणों में आयोजित किया जाएगा.
सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी. इसके अगले दिन यानी 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जाएगा, जो देश की अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश करेगा.
रिजिजू ने X पर एक पोस्ट में कहा, "भारत सरकार की सिफारिश पर, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने बजट सत्र 2026 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है. यह सत्र 28 जनवरी 2026 को शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से शुरू होगी, जो सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है."
यह भी पढ़ें: वॉर मोड में ट्रंप! अमेरिका का मिलिट्री बजट बढ़ाकर किया इंडियन इकोनॉमी के 36% के बराबर
सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, जिसके बाद 9 मार्च से 2 अप्रैल तक दूसरा चरण चलेगा. रविवार को बजट की परंपरा आमतौर पर रविवार को संसद की कार्यवाही नहीं होती, लेकिन बजट की महत्ता को देखते हुए सरकार ने 1 फरवरी (रविवार) को ही इसे पेश करने का निर्णय लिया है. सरकार के मुताबिक, यह सत्र नीतिगत बहस और जनहित से जुड़े फैसलों के लिए अहम रहेगा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









