
इस बात को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं दुनिया भर के इस्लामिक देश
AajTak
रविवार को संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस वर्ल्ड कप का आयोजन कतर में किया गया था. मध्य-पूर्व में कतर पहला ऐसा देश है जिसने फीफा की मेजबानी की. वहीं, फीफा के सफल आयोजन के बाद दुनिया भर के इस्लामिक देशों ने कतर को बधाई दी है और अपनी खुशी जाहिर की है.
रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कतर में लगभग एक महीने चले फीफा वर्ल्ड कप के सफल आयोजन को इस्लामिक देशों ने एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई संदेश जारी किए हैं. कतर फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करने वाला मध्य-पूर्व क्षेत्र का पहला देश है. संयोग से कतर का नेशनल डे और फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल एक ही दिन था.
सऊदी अरब ने क्या कहा
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के लिए बधाई दी.
आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, सऊदी अरब की ओर से कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को भेजे गए केबल संदेश में किंग सलमान ने बधाई देते हुए कहा है, "हम यह बधाई संदेश भेजते हुए खुश हैं. आपको इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और आगे की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं. मैं कतर और वहां के लोगों के लिए निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं."
यूएई और कुवैत ने भी दी बधाई
यूएई के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने भी कतर को बधाई दी है. यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने बधाई देते हुए कहा, "हमें कतर के सर्वश्रेष्ठ और सफल फुटबॉल विश्व कप आयोजन पर गर्व है. नेशनल डे के दिन जिस तरह से आपने एक मुकाम हासिल किया है, उससे हम फूले नहीं समा रहे हैं."

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








