
इस नए 'परमाणु हथियार' से रूस मचा देगा तबाही! अमेरिका के खुलासे से मची सनसनी
AajTak
अमेरिकी हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष माइक टर्नर ने रूस के स्पेस बेस्ड हथियार के संभावित खतरों के बारे में टिप्पणी की थी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उपग्रहों को डिफ्यूज करने या नष्ट करने के लिए रूस द्वारा विकसित किया जा रहा यह हथियार परेशान करने वाला है.
यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस को लेकर अमेरिका ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस अंतरिक्ष में उपग्रह को टारगेट करने के लिए हथियार विकसित कर रहा है. रूस द्वारा विकसित किया जा रहा यह हथियार परेशान करने वाला है.
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका, रूस की इस गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहा है. किर्बी ने आगे कहा कि उपग्रहों को डिफ्यूज करने या नष्ट करने के लिए रूस द्वारा विकसित किया जा रहा यह हथियार परेशान करने वाला है. अमेरिका इसे गंभीरता से ले रहा है. स्पेस बेस्ड यह हथियार अभी विकसित ही किया जा रहा है. इस हथियार को अभी तैनात नहीं किया गया है. इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभी किसी के लिए तत्काल खतरा नहीं है.
आउटर स्पेस ट्रीटी का उल्लंघनः अमेरिका
कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि रूस द्वारा विकसित किया जा रहा हथियार संभवतः परमाणु हथियार है. जॉन किर्बी ने उन रिपोर्टों की पुष्टि या खंडन किए बिना कहा कि यह हथियार स्पेस बेस्ड यानी अंतरिक्ष आधारित हथियार है. रूस ने 1967 की आउटर स्पेस ट्रीटी यानी बाहरी अंतरिक्ष संधि का उल्लंघन किया है. यह संधि किसी भी तरह के परमाणु हथियार या अन्य खतरनाक हथियार की अंतरिक्ष में तैनाती पर रोक लगाती है. इस संधि पर दुनिया के 130 देश से अधिक देशों ने हस्ताक्षर किए हैं.
आउटर स्पेस ट्रीटी ऑफ 1967 कहता है कि चंद्रमा या स्पेस के किसी भी हिस्से पर किसी व्यक्ति या देश का अधिकार नहीं है.
इससे पहले अमेरिकी हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष माइक टर्नर ने रूस के स्पेस बेस्ड हथियार से संभावित खतरों के बारे में टिप्पणी की थी. इसके अलावा व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलविन संभावित खतरों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं से मिलने गए थे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








