
इस देश से खत्म हुआ आखिरी ग्लेशियर भी, क्या होगा अगर दुनिया के सारे हिमनद एक साथ पिघल जाएं, कौन सा हिस्सा खत्म हो जाएगा?
AajTak
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से एक डराने वाली खबर आई है. छह ग्लेशियर वाले इस देश में आखिरी ग्लेशियर हम्बोल्ट पिघलकर इतना छोटा हो चुका कि वैज्ञानिक इसे बर्फ का मैदान कह रहे हैं. आशंका है कि इसके बाद कई और देशों का नंबर है. वैज्ञानिक मानते हैं कि अगर ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका के ग्लेशियर पिघल जाएं तो धरती का बड़ा हिस्सा समुद्र में समा जाएगा.
वेनेजुएला में मौजूद पांच ग्लेशियर पहले ही गायब हो चुके थे, अब आखिरी ग्लेशियर भी खत्म हो गया. ये दुनिया का पहला देश है, जिसपर क्लाइमेट चेंज का इतना गहरा असर दिख रहा है. अब तक ये पता नहीं है कि दुनियाभर में फैले ग्लेशियरों का वॉल्यूम आखिर कितना है, लेकिन अगर ये सारे के सारे पिघल जाएं तो समुद्र के पास बसे सारे शहर डूब जाएंगे.
इंटरनेशनल क्रायोस्फीयर क्लाइमेट इनिशिएटिव, जो साइंस पर काम करता है, ने अपने एक्स अकाउंट पर एलान किया कि वेनेजुएला मॉर्डन समय का पहला देश है, जिसके सारे ग्लेशियर गायब हो चुके. साल 2011 तक इस देश के पांच ग्लेशियर खत्म हो चुके थे, और अब आखिरी हम्बोल्ट भी लगभग जा चुका. फिलहाल जो बर्फीला भाग बाकी है, वो इतना छोटा है कि उसे ग्लेशियर नहीं कहा जा सकता. अब ये हिस्सा बर्फ का मैदान कहा जा रहा है.
इतना छोटा हिस्सा रह गया बाकी
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की मानें तो ग्लेशियर को कम से कम 10 हेक्टेयर में फैला होना चाहिए, जबकि हम्बोल्ट 2 हेक्टेयर से भी कम बाकी रहा. वेनेजुअला में पिछले काफी समय से राजनैतिक अस्थिरता रही. इस वजह से वैज्ञानिक हम्बोल्ट पर उतनी नजर नहीं रख सके. लेकिन अब जो एसेसमेंट हुआ, वो डराने वाला है. एक्सट्रीम मौसम के चलते हिमनद पिघलकर छोटा सा रह गया.
इसके बाद इंडोनेशिया, मैक्सिको और स्लोवेनिया की बारी मानी जा रही है. शायद कुछ ही समय में ये भी ग्लेशियर-फ्री देश हो जाएं.
क्या हैं ग्लेशियर ये पहाड़ों पर ऊपर से जमी बर्फ की बेहद मोटी परत है, जो नीचे की तरफ आती है. वैसे मोटे तौर पर दो तरह से ग्लेशियर हैं, पहले अल्पाइन या घाटी में मिलने वाले, और दूसरे पर्वतीय. यही ग्लेशियर नदियों में पानी का मुख्य जरिया हैं. मौसम बदलने पर जब तापमान बढ़ता है तो बर्फ पिघलती है और नदियों से जुड़ जाती है. धरती का 10 प्रतिशत हिस्सा ग्लेशियरों से बना है, जिनसे 70 प्रतिशत से ज्यादा फ्रेशवॉटर मिलता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











