
इस देश में सिर्फ 12 रुपये में बिक रहे खूबसूरत मकान, ये है कारण
AajTak
क्रोएशिया के उत्तरी इलाके के एक शहर लेग्राड में लोग अपना घर 12 रुपये में बेचने को मजबूर हो गए हैं. ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी कम होने की वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं.
घर खरीदना लोगों का सपना होता है. घर खरीदने के लिए जीवन भर की कमाई लगा दी जाती है. लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश है जहां इन दिनों लोग अपना खूबसूरत घर बेच रहे हैं. आश्चर्य की बात ये है कि लोग अपने घरों को सिर्फ 16 सेंट (करीब 12 रुपये) में बेच रहे हैं. Photo: Reuters रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रोएशिया के उत्तरी इलाके के एक शहर लेग्राड में लोग अपना घर 12 रुपये में बेचने को मजबूर हो गए हैं. ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी कम होने की वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं, इसके बाद प्रशासन ने खुद इन घरों को बेचने का फैसला लिया है. Photo: Reuters लेग्राड के मेयर इवान साबोलिक ने अपने एक बयान में बताया कि हाल ही में 19 घर एक साथ खाली किए गए थे. इन घरों कीमत 1 कुना यानि लगभग 12 रुपये लगाई गई है. इनमें से 17 घर अब तक बिक चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जब से यह शहर एक सीमावर्ती शहर बना है तब से यहां जनसंख्या लगातार कम हुई है. लेग्राड शहर की सीमा हंगरी से जुड़ी हुई है. Photo: Reuters
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











