इस देश में वैक्सीन लगवाकर लोग ले सकते हैं 10 लाख रुपए! जानें क्या है ऑफर
AajTak
कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया भर की सरकारें लोगों को लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं. कोविड वैक्सीन से ना केवल लोग खुद की सुरक्षा को कई स्तर पर बढ़ सकते हैं बल्कि इस वायरस के फैलाव को सीमित रखने में भी मदद मिलती है. हालांकि अमेरिका का एक शहर इस मामले में एक कदम आगे निकल गया है.
कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया भर की सरकारें लोगों को लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं. कोविड वैक्सीन से ना केवल लोग खुद की सुरक्षा को कई स्तर पर बढ़ सकते हैं बल्कि इस वायरस के फैलाव को सीमित रखने में भी मदद मिलती है. हालांकि अमेरिका का एक शहर इस मामले में एक कदम आगे निकल गया है. जहां भारत में सेलेब्स लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वही अमेरिका में वैक्सीन लगवाने पर लोगों को फ्री बेसबॉल गेम्स की टिकटें, बीयर, फ्रेंच फ्राइज और यहां तक की फ्री गांजा तक उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन अमेरिका के ओहायो शहर में कोविड वैक्सीन लगवाने पर लोग 10 लाख रूपए तक जीत सकते हैं. इस शहर के गर्वनर ने हाल ही में एक ट्वीट के सहारे ये घोषणा की है. माइक ड्वीन ने अपने ट्वीट में लिखा कि मई 26 से वे कोरोना वायरस रिलीफ फंड्स में से लॉटरी की घोषणा करने जा रहे हैं. इस लॉटरी के लिए वो सभी लोग योग्य होंगे जिन्होंने कम से कम एक बार कोरोना वैक्सीन लगवाई हैMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












