
इस देश में मिला 'सोने से भरा' पहाड़, मालामाल होने को हजारों लोग उमड़े
AajTak
सोने के पहाड़ के पास भारी भीड़ उमड़ने के बाद कुछ समय के लिए माइनिंग पर रोक लगा दी गई है.
मध्य अफ्रीका के कॉन्गो में एक नए पहाड़ का पता चला है जिसके 60 से 90 फीसदी हिस्से में सोना मौजूद होने की बात कही जा रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों को जब इस पहाड़ की जानकारी मिली तो हजारों ग्रामीण सोना निकालने के लिए दौड़ पड़े. (सभी फोटो साभार- twitter/AhmadAlgohbary) कॉन्गो के पहाड़ से सोने की खुदाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. ट्विटर पर पत्रकार अहमद अलगोहबरी ने एक वीडियो पोस्ट करके लिखा था कि कॉन्गो के गांव वाले आश्चर्य में पड़ गए जब उन्हें सोने से भरा हुआ एक पहाड़ मिला. गोल्ड वाले पहाड़ मिलने की यह घटना कॉन्गो के किवु प्रोविन्स की है. एक अधिकारी ने बताया कि भारी भीड़ उमड़ने के बाद माइनिंग पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











