
इस देश में पति कर सकेगा कई शादियां...पर पहली पत्नी को भी देनी होगी जानकारी!
AajTak
बहुविवाह, यानि एक से ज्यादा शादी करने की प्रथा. ये कई देशों में प्रचलित है, मिस्त्र में इस प्रथा के अंतर्गत कानूनी बिल में कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं. आखिर ये नई शर्तें क्या हैं?
Polygamy Latest News: मिस्र (Egypt) में एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसमें कुछ शर्ते जोड़ी गई हैं. जिसके तहत कोई भी शख्स अब दूसरी शादी कर सकता है और दो से भी ज्यादा भी शादियां कर सकता है.
यानी, शख्स बहुविवाह (Polygamy) कर सकता है, बस इसके लिए एक शर्त है कि पति को इस मामले में कोर्ट से अनुमति लेनी होगी, इसके अलावा उस शख्स को अपनी पत्नी को भी इस बारे में जानकारी देनी होगी.
हाल ही में मिस्र के अखबार Al-Ahram ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. जिसमें हाउस ऑफ रिप्रेसेंटिव नसावा अल दीब ने 'न्यू ड्राफ्ट पर्सनल स्टेटस लॉ' को सब्मिट किया है. इस बिल के तहत ये नई शर्ते लागू की गई हैं.
दुनिया की 'सबसे बड़े मुंह वाली महिला', कैसे बनाया ये अजीब रिकॉर्ड 9 पत्नियों संग रहता है ये युवक, सबके बच्चों का बाप बनने की है ख्वाहिश
क्या कहता है नया ड्राफ्ट
इस ड्राफ्ट के आर्टिकल 14 के तहत ये प्रावधान है, 'अगर पति की इच्छा बहुविवाह करने की है तो उसे फैमिली कोर्ट के जज को इस बारे में निवेदन करना होगा, वहीं अपनी पत्नी को भी इस बात की जानकारी देनी होगी. साथ ही पत्नी को बताना होगा कि बहुविवाह की अनुमति के लिए उसे कोर्ट में आकर अपनी सहमति या असहमति दे. जिस नई महिला से शख्स शादी कर रहा है या कई महिलाओं के साथ शख्स शादी कर रहा है, तो उन्हें भी पहले की पत्नी/ पत्नियों के बारे में जानकारी देनी होगी'.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












