
इस देश में छिपा है भगोड़ा मेहुल चोकसी, फर्जी डॉक्यूमेंट्स दिखाकर हासिल किया 'रेजीडेंसी कार्ड'
AajTak
मीडिया आउटलेट के अनुसार, चोकसी वर्तमान में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' हासिल करके रह रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोकसी ने बेल्जियम में रेजीडेंसी पाने के लिए भ्रामक और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, ताकि भारत प्रत्यर्पण से बच सके.
भगोड़ा व्यवसायी मेहुल चोकसी वर्तमान में बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसने वहां 'रेजीडेंसी कार्ड' प्राप्त कर लिया है. मीडिया आउटलेट एसोसिएटेड टाइम्स, जो कैरेबियाई क्षेत्र पर फोकस करता है, ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम सरकार से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है.
हालांकि भारतीय अधिकारियों की ओर से इस रिपोर्ट की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है. चोकसी, जो भारत में 13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले के मामले में वॉन्टेड है, पहले एंटिगुआ और बारबुडा में रह रहा था. बाद में वह बेल्जियम चला गया. चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं.
फर्जी डॉक्यूमेंट्स के सहारे हासिल की रेजीडेंसी
मीडिया आउटलेट के अनुसार, चोकसी वर्तमान में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' हासिल करके रह रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोकसी ने बेल्जियम में रेजीडेंसी पाने के लिए भ्रामक और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, ताकि भारत प्रत्यर्पण से बच सके.
स्विट्जरलैंड जाने की बना रहा योजना
उसने बेल्जियम सरकार को झूठे दस्तावेज और गलत जानकारी दी, साथ ही अपनी भारतीय और एंटिगुआ की नागरिकता की जानकारी छुपाई. सूत्रों के मुताबिक, चोकसी अब स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है, जहां वह एक प्रसिद्ध कैंसर अस्पताल में इलाज के बहाने शरण लेने की कोशिश कर सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











