
इस देश ने कोरोना रिलीफ फंड से डेढ़ करोड़ रुपये निकालकर बनवाया विशाल स्टैच्यू
AajTak
जापान के तटीय शहर नोटो ने पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद में एक विशाल स्क्विड फिश की प्रतिमा बनाई है. इसके लिए जितना भी धन खर्च हुआ है वो कोरोना वायरस के फंड से लिया गया है.
भारत सहित दुनियाभर के तमाम देशों में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के चलते जहां कई देशों में अभी भी कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है तो कहीं पर्यटन उद्योग एकदम ध्वस्त हो गया है. इन सबके बीच जापान के एक शहर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनोखी तरकीब निकाली है. Photo: Reuters रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के तटीय शहर नोटो ने पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद में एक विशाल स्क्विड फिश की प्रतिमा बनाई है. आश्चर्य की बात ये है कि इस प्रतिमा बनाने के लिए जितना भी धन खर्च हुआ है वो सरकार के कोरोना फंड से लिया गया है. Photos: Reuters तटीय शहर में समुद्र किनारे बनी इस प्रतिमा को देखने के लिए लोग भी आ रहे हैं. इसको बनाने में 2.28 लाख डॉलर अर्थात करीब 1.60 करोड़ रुपये लगाए गए हैं. यह प्रतिमा चर्चा का विषय बन गई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












