
इस देश के मुस्लिमों ने क्यों किया हज पर ना जाने का फैसला?
AajTak
देश की मौजूदा स्थिति और यहां के लोगों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका के ऑल सीलोन हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने इस साल हज पर नहीं जाने का फैसला किया है.
श्रीलंका के मुसलमान इस साल हज पर नहीं जा सकेंगे. इसकी वजह देश का आर्थिक संकट में फंसा होना है. श्रीलंका आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है.
श्रीलंका के हज आयोजकों ने मुस्लिम समुदाय से चर्चा के बाद इस फैसले की जानकारी दी.
पिछले महीने सऊदी अरब ने श्रीलंका से 1,585 हज तीर्थयात्रियों के कोटे को हरी झंडी दी थी.
देश की मौजूदा स्थिति और यहां के लोगों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका के ऑल सीलोन हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने इस साल हज पर नहीं जाने का फैसला किया है.
दोनों एसोसिएशन ने देश के मुस्लिम धार्मिक मामलों के विभाग को पत्र भेजा था. पत्र में इस साल हज छोड़ने के फैसले के बारे में सरकार को जानकारी दी गई.
पत्र में कहा गया कि देश के सामने गंभीर आर्थिक संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









