
इस दिन होगा Samsung का बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे कंपनी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स!
AajTak
Samsung Galaxy Unpacked Event की डेट कन्फर्म हो गई है. इस डेट को लेकर पहले भी जानकारी लीक हुई थी. अब कंपनी ने ऑफिशियली इसे कन्फर्म कर दिया है. इस इवेंट को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा. इसके अलावा सैमसंग न्यूजरूम और सैमसंग के यूट्यूब चैनल के जरिए भी इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
Samsung ने अपने इस साल के Galaxy Unpacked इवेंट की घोषणा कर दी है. कंपनी ने कहा है कि साल 2023 का Galaxy Unpacked इवेंट 1 फरवरी को होगा. हालांकि, इससे पहले ही लीक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिल गई थी. अब कंपनी ने इसको ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है.
सैमसंग ने फिलहाल ये जानकारी नहीं दी है कि इस इवेंट में किन डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा. लेकिन, लीक्स के अनुसार, कंपनी ने इस इवेंट में नई Samsung Galaxy S-सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है. इसमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल हो सकते हैं.
यहां देख पाएंगे लाइव इवेंट
कंपनी ने अपने ऑफिशियल न्यूजरूम में लिखा कि सैमसंन सैन फ्रांसिस्को में होने वाले इन-पर्सन Unpacked इवेंट को आयोजन करेगी. कंपनी कोरोना की वजह से इन-पर्सन इवेंट का आयोजन पिछले तीन सालों से नहीं कर रही थी.
इस इवेंट को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा. इसके अलावा सैमसंग न्यूजरूम और सैमसंग के यूट्यूब चैनल के जरिए भी इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 10 AM PST बजे से शुरू होगी. भारत में ये समय रात के लगभग 11.30 बजे का होगा.
Galaxy S23 सीरीज को लेकर ये जानकारी आई सामने

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












