
इस दिन जारी होंगे यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
ABP News
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति जल्द ही UP Police Sub Inspector (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय रहते इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड पर होती हैं ये जानकारियां
UP Police SI Admit Card 2026 में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से चेक करना होगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और जरूरी निर्देश शामिल होते हैं. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय जैसी जानकारी दी होगी. इसके अलावा उम्मीदवार की कैटेगरी, परीक्षा केंद्र से जुड़े निर्देश और परीक्षा के दौरान पालन करने वाले नियम भी लिखे होंगे. यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती है तो उम्मीदवारों तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं.
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी?













