
इस दमदार बाइक को लेकर देश-विदेश में दीवानगी, बिक्री में भारी उछाल
AajTak
दाेपहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) दिसंबर 2021 में फिर से बुलंदी पर पहुंचने में कामयाब रही है़. कंपनी की सेल 45 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है. कंपनी के कई मॉडल दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं.
‘बुलेट’ जैसी दमदार बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की सेल में जबरदस्त उछाल देखा गया है. दिसंबर 2021 में कंपनी की सेल नवंबर के मुकाबले बढ़ी है. कंपनी के कई मॉडल के दीवाने देश-विदेश में हैं जिनमें Classic 350, Meteor 350 और Himalayan शामिल हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












