
इस तरह फोन में डाउनलोड करके दिखाएं ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं कटेगा चालान
AajTak
आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्टफोन में रख सकते हैं. आप इसकी सॉफ्ट कॉपी को भी दिखा कर चालान कटवाने से बच सकते हैं. ड्राइविंग लाइसेंस के हार्ड कॉपी को रखने की जरूरत नहीं है. आप इसे डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं.
आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्टफोन में रख सकते हैं. आप इसकी सॉफ्ट कॉपी को भी दिखा कर चालान कटवाने से बच सकते हैं. ड्राइविंग लाइसेंस के हार्ड कॉपी को रखने की जरूरत नहीं है. आप इसे डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं. DigiLocker या mParivahan ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी को रखा जा सकता है. ये उस टाइम काफी उपयोगी साबित होता है जब आप अपना फिजिकल ड्राइविंग लाइसेंस घर पर भूल जाते हैं. उस केस में आप स्मार्टफोन से भी ड्राइविंग लाइसेंस को दिखाकर चालान से बच सकते हैं. स्मार्टफोन में ड्राइविंग लाइसेंस होने की वजह से इसके खोने या चोरी होने का भी डर ना के बराबर होता है. 2018 के सरकार के नियम के अनुसार अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस DigiLocker या mParivahan ऐप में है तो आपको फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












