
इस तरह अपने फोन में सेव रखें ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं कटेगा चालान, जानें पूरा प्रोसेस
AajTak
गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना काफी जरूरी है. इसकी हार्ड कॉपी को लेकर हमेशा ले जाने की बजाय आप इसकी सॉफ्ट कॉपी को अपने फोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं. इसके लिए DigiLocker या mParivahan ऐप की मदद ली जा सकती है.
गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना काफी जरूरी है. इसकी हार्ड कॉपी को लेकर हमेशा ले जाने की बजाय आप इसकी सॉफ्ट कॉपी को अपने फोन में डाउनलोड करके रख सकते हैं. इसके लिए DigiLocker या mParivahan ऐप की मदद ली जा सकती है. ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल में डाउनलोड करना काफी आसान है. मोबाइल में भी अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी DigiLocker या mParivahan ऐप में रखते हैं तो आपका चालान नहीं कटेगा. मोबाइल में ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी रखने से आपका इसके खो जाने का भी डर नहीं रहेगा. साल 2018 में सरकार ने एक एडवाइजरी जारी किया था कि DigiLocker या mParivahan ऐप से भी ड्राइविंग लाइसेंस को जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सकता है. यहां पर हम आपको वो तरीका बता रहे हैं जिससे आप ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी अपने फोन में स्टोर करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दिखा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










