
'इस घर में आत्मा घूम रही है, आपकी जान को खतरा है...' कहकर पार कर दिया सारा सामान
AajTak
महाराष्ट्र में एक घर में खाना बनाने वाली महिला ने बुजुर्ग से जादूटोना के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. महिला ने बुजुर्ग को तंत्र-मंत्र के नाम पर दूसरे घर में भेजकर सारा सामान पार कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.
महाराष्ट्र के डोंबिवली में मानपाड़ा पुलिस ने एक बुजुर्ग के साथ ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने बुजुर्ग को उसके घर में जादूटोना और बाधाएं होने की बात कहकर घर का सारा सामान पार कर दिया.
जानकारी के अनुसार, डोंबिवली के मानपाड़ा इलाके में रहने वाले बुजुर्ग की पत्नी का निधन हो चुका है और बेटा विदेश में है. बुजुर्ग खोनी पलावा में अपने घर में अकेले रहते हैं. बुजुर्ग ने तृषा नाम की महिला को घर में खाना बनाने के काम पर रख लिया था. महिला बुजुर्ग के घर में पहुंची तो उसने बुजुर्ग से कहा कि आपके घर में किसी ने कुछ किया है. घर में आत्मा घूम रही है, तुम्हारी जान को खतरा है.
इसके बाद महिला ने बुजुर्ग से सोने-चांदी के जेवरात मांगे. महिला ने कहा कि मैं मंत्र-तंत्र की सहायता से तुम्हारा संकट दूर कर दूंगी. महिला ने कहा कि आप दूसरे घर में दो दिन तक रहना, मैं इस घर में शांति कायम कर दूंगी.
महिला की बातों में आकर बुजुर्ग अपने दूसरे घर में रहने चले गए. इस दौरान तृषा ने पूरे घर का सामान खाली कर दिया. इसके बाद जब बुजुर्ग घर लौटे तो उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ. इसके बाद वह मानपाड़ा थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला त्रिशा को गिरफ्तार कर उसके पास से सारा सामान जब्त कर लिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात, फ्रिज, नकदी सहित कुल 15 लाख 87 हजार 700 रुपये का सामान बरामद किया है. आरोपी महिला त्रिशा केलुस्कर के साथ मरियम नाम की महिला भी शामिल थी, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








