
इस कमरे में बद्री से मिलने आता था आफताब, जानिए मकान मालिक ने क्या कहा!
AajTak
पुलिस आफताब के दोस्त बद्री के जरिए उसकी कुंडली खंगाल रही है. जिस कमरे में वो रहता था उसके मालिक ने आज तक से बातचीत में कई अहम बातें बताई हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि पुलिस श्रद्धा वॉल्कर कांड में हत्यारोपी आफताब को लेकर पूछताछ के लिए पहुंची थी. इस दौरान पुलिस ने कई सवाल किए थें.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में पुलिस आफताब के दोस्त बद्री के जरिए उसकी कुंडली खंगाल रही है. बद्री जिस मकान में रहता था पुलिस ने उसके मालिक से भी पूछताछ की है. साथ ही पुलिस आफताब को लेकर वहां पहुंची भी थी.
बद्री से मिलने कमरे में आता था आफताब
गौरतलब है कि छतरपुर का जंगल जहां श्रद्धा वॉल्कर की बॉडी के टुकड़े मिले हैं, वहां से चंद कदमों की दूरी पर बद्री किराए पर रहता था. इसी कमरे में आफताब बद्री से मिलने आता था. बद्री के इस कमरे से कुछ ही दूरी पर श्रद्धा और आफताब का किराए का फ्लैट था.
उसने भी मुझे पहचानने से इनकार किया
जिस कमरे में बद्री रहता था उसके मालिक ने आज तक से बातचीत में बताया कि दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर इस मकान में आई थी. इस दौरान पुलिस ने हमसे पूछा क्या आफताब को पहचाते हैं. मैंने कभी आफताब को नहीं देखा था. इसलिए मैंने इनकार किया. उसने भी मुझे पहचानने से इनकार कर दिया था.
इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











