
इस एक्ट्रेस को सेक्स वर्कर समझने लगे लोग, बताई समस्या
AajTak
60 साल से चल रहे एक ड्रामा सीरीज में अपने किरदार की वजह से एक एक्ट्रेस को असल जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस इस सीरीज में सेक्स वर्कर का किरदार निभाती हैं. इसकी वजह से सेक्स वर्कर्स उनकी खूब तारीफ भी करती हैं. लेकिन इस किरदार की वजह से कई बार लोग उन्हें रियल सेक्स वर्कर की तरह ट्रीट करने लगते हैं.
एक ब्रिटिश एक्ट्रेस का कहना है कि टीवी सीरीज में सेक्स वर्कर के रोल के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस किम्बर्ली हार्ट-सिंपसन का कहना है कि सेक्स वर्कर के रोल के बाद कई लोग उन्हें असल में सेक्स वर्कर समझने लगे और उनसे कई लोगों ने रेट तक पूछना शुरू कर दिया.
एक्ट्रेस का यह वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि वह साल 1960 से चल रहे सीरीज Coronation Street में Nicky Wheatley का किरदार निभाती हैं. यह सीरीज ITV पर दिखाया जाता है.
किम्बर्ली ने बताया कि 10 साल तक ऑडिशन के बाद उन्हें यह रोल मिला है. उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने यह भी बताया कि सेक्स वर्कर्स उन्हें संपर्क करती हैं और निकी के किरदार को इतना रियलिस्टिक बनाने के लिए धन्यवाद देती हैं.
किम्बर्ली हार्ट ने कहा- निश्चित तौर पर लोगों ने मुझे और मेरे किरदार को मिक्स कर लिया है. पुरुषों को लगता है कि मुझे अप्रोच करना और ‘कितना?’ कहना फनी है. मैं डेटिंग ऐप्स को यूज करती हूं और वहां भी ऐसे लोग मिलते रहते हैं. मैं उन्हें सीधे अनमैच कर देती हूं.
एक्ट्रेस ने आगे बताया- लेकिन मैं इस बात से रोमांचित हूं कि चैरिटीज और सेक्स वर्कर्स ने मुझे कॉन्टैक्ट किया और कहा कि निकी को जिस तरह से पोट्रे किया गया वह उन्हें बहुत पसंद आया. क्योंकि वह बहुत रियलिस्टिक है और राइटर्स ने उसे ड्रग या ड्रिंक प्रॉब्लम के साथ पेश नहीं किया है.
किम्बर्ली ने अपने किरदार के बारे में बताया- वह एक मजबूत मां है. वह यह (सेक्स वर्कर) काम अपनी बेटी और आजीविका के लिए करती हैं. मुझे गर्व है कि मैं इस किरदार को निभाती हूं. मैं सेक्स इंडस्ट्री के बहुत सारे लोगों को जानती हूं. मैं उस दुनिया से अनजान नहीं हूं और वह लोग भी आम इंसान ही हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











