
इस अनोखी शादी में दुल्हन की जगह दूल्हे ने क्यों पहना मंगलसूत्र, ये है जवाब
AajTak
पुणे के निवासी शार्दुल कदम ने लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए अपनी शादी के दिन दुल्हन की जगह खुद मंगलसूत्र पहनने का फैसला किया. इस फैसले के बाद वो सुर्खियों में आ गए. शार्दुल के इस कदम से ना सिर्फ उनकी पत्नी तनुजा बल्कि उनके माता-पिता के साथ-साथ रिश्तेदार भी उन हैरान थे
आमतौर पर अब तक आप जितनी भी शादियों में शामिल हुए होंगे या फिर देखी होंगी उसमें दूल्हे को दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए देखा होगा. हमारे देश की पौराणिक परंपराओं के मुताबिक उसे सुहाग की निशानी मानी जाती है. लेकिन क्या आपने ऐसी कोई शादी देखी है जिसमें दुल्हन दूल्हे को मंगलसूत्र पहनाए. आपको यह सवाल थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन यह पूरी तरह सत्य है. (तस्वीर- Humans Of Bombay) पुणे के निवासी शार्दुल कदम ने लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए अपनी शादी के दिन दुल्हन की जगह खुद मंगलसूत्र पहनने का फैसला किया. इस फैसले के बाद वो सुर्खियों में आ गए. शार्दुल के इस कदम से ना सिर्फ उनकी पत्नी तनुजा बल्कि उनके माता-पिता के साथ-साथ रिश्तेदार भी हैरान थे. (तस्वीर- Humans Of Bombay) इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस फैसले के लिए शार्दुल को ऑनलाइन ट्रोल भी किया. लेकिन इस तरह की आलोचना शार्दुल के फैसले को बदल नहीं पायी और उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के काम का समर्थन करते हैं, एक-दूसरे के सपनों में विश्वास करते हैं, और एक साथ इस यात्रा में हैं. तो, कौन परवाह करता है कि दुनिया क्या सोचती है? ” (तस्वीर- Humans Of Bombay)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












