
इस्लाम मेरी पसंद नहीं, मलेशियाई महिला ने खुद के मुस्लिम होने को दी कोर्ट में चुनौती
AajTak
सिंगापुर की एक महिला इस्लाम को नहीं मानती लेकिन उसके जन्म के कारण शरिया अदालतें उसे इस्लाम मानने पर मजबूर कर रही हैं. महिला ने बौद्ध धर्म अपना लिया है और वो इस्लाम की शिक्षाओं को नहीं मानती. इस बात को लेकर अब महिला हाई कोर्ट पहुंची है जहां शरिया कोर्ट के फैसले की न्यायिक समीक्षा की जाएगी.
मलेशिया में धर्मांतरण का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जिस पर कुआलालंपुर का उच्च न्यायालय 15 जून को सुनवाई करेगा. मुस्लिम माता-पिता से जन्मी एक मलेशियाई महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की है कि उसके मामले की सुनवाई हो और उसे न्याय मिले. महिला का कहना है कि उसने भले ही मुस्लिम माता-पिता से जन्म लिया लेकिन उसने इस धर्म को कभी स्वीकार नहीं किया. वो कन्फ्यूशियननिज्म और बौद्ध धर्म को मानती है इसलिए उसे मुस्लिम न माना जाए.
32 वर्षीय महिला ने धर्मांतरण के बाद मुस्लिम बने पिता और एक मुस्लिम मां से से जन्म लिया था. अदालत के हस्तक्षेप के बाद महिला के नाम को गोपनीय रखा जा रहा है.
हाई कोर्ट के जज दातुक अहमद कमाल मोहम्मद शाहिद ने अपने वकील और अटॉर्नी जनरल के चैंबर्स (एजीसी) की दलीलें सुनने के बाद कहा कि इस मामले में 15 जून को फैसला सुनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उसी दिन ये तय किया जाएगा कि शरिया कोर्ट के फैसले की न्यायिक समीक्षा के लिए अनुमति दी जाएगी या नहीं.
इस मामले में, महिला ने 4 मार्च को न्यायिक समीक्षा के लिए मुकदमा दायर किया था, जिसमें चार प्रतिवादियों- शरिया कोर्ट ऑफ अपील, शरिया उच्च न्यायालय, संघीय क्षेत्र इस्लामी धार्मिक परिषद (Maiwp) और मलेशिया सरकार को नामित किया गया था.
महिला की मांग है कि अदालत की तरफ से ये घोषित किया जाए कि वो अब मुस्लिम नहीं है और कन्फ्यूशीवाद और बौद्ध धर्म के अपने धर्म को मानने की हकदार है. महिला कोर्ट की तरफ से ये घोषणा भी चाहती है कि शरिया कोर्ट के पास किसी व्यक्ति को इस्लाम धर्म से निकालने का अधिकार है या नहीं.
शरिया कोर्ट ने महिला के इस्लाम छोड़ने पर लगाया रोक

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








