
'इस्लाम पर इल्जाम लगा रही हो, माफी मांगो', पश्तून लड़की के सवाल पर तमतमाया जाकिर नाइक
AajTak
पाकिस्तान के दौरे पर चल रहे जाकिर नाइक को एक लड़की का सवाल इतना ज्यादा चुभ गया कि उसने जवाब देने की जगह लड़की से माफी मांगने पर जोर देना शुरू कर दिया. जाकिर नाइक ने लड़की से कहा,'आप इस्लाम पर इल्जाम लगा रही हो, माफी मांगो.'
मजहबी तकरीरों के लिये पाकिस्तान पहुंचे भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को एक पश्तून लड़की ने एक्सपोज कर दिया. पश्तून लड़की का सवाल सुनकर जाकिर नाइक बेहद बुरी तरह से भड़क गया. इतना ही नहीं लड़की के सवाल को इस्लाम पर इल्जाम बताते हुए जाकिर नाइक ने उससे माफी मांगने तक की बात कह दी. बता दें कि भारत का मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक 28 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर है.
पाकिस्तान में तकरीरों के दौरान ही एक लड़की ने जाकिर नाइक से सवाल किया. लड़की ने कहा,'मैं जिस इलाके से आती हूं, वहां के लोग खुद को बहुत इस्लामिक बताते हैं, लेकिन वहां बच्चों के साथ यौन शोषण होता है. लड़कियों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया जाता.'
पहले माफी मांगो- जाकिर नाइक
लड़की का सवाल सुनकर जाकिर नाइक बुरी तरह भड़क गया. जवाब देने की जगह उनसे कहा,'आप गलत कह रही हैं. मुस्लिम कभी बच्चों के साथ यौन शोषण नहीं कर सकता, आप इस्लाम पर आरोप लगा रही हैं. पहले माफी मांगो.'
'लोग बहुत धार्मिक हैं, लेकिन...'
दरअसल, लड़की ने जाकिर नाइक से कहा,'मैं ऐसे इलाके से आती हूं, जहां पश्तो बोली जाती है. मैं जहां से आती हूं, वहां पूरी तरह से इस्लामिक सोसायटी है. वहां महिलाएं बिना वजह घर से बाहर नहीं जातीं. हर जुमा (शुक्रवार) को तब्लीगी जमात के लोगों का बयान होता है. कुछ समय पहले वहां बड़ा तब्लीगी इज्तिमा भी हुआ. हमारे इलाके के लोग बहुत धार्मिक हैं. लेकिन क्या वजह हो सकती है कि वहां ड्रग एडिक्शन और बच्चों का यौन उत्पीड़न (Peadophile), सूदखोरी जैसी बुराइयां व्याप्त हैं. वहां सोसायटी क्यों बिखर रही है. बच्चों का उत्पीड़न करने वालों को उलेमा क्यों नहीं समझाते?.'

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







