
इस्लाम को लेकर शत्रुता का माहौल कम नहीं कर रहा यूरोप, भड़के एर्दोगन
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने यूरोपीय संघ के प्रति खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा है कि कई बार तुर्की को EU में शामिल होने से रोका गया है. उनका कहना है कि यूरोपीय संघ ने कई बड़े मुद्दों पर कोई कदम नहीं उठाया है और तुर्की उन मुद्दों से निपट सकता है.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इस्लाम की उपेक्षा करने के लिए यूरोपीय संघ (Europian Union) की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि EU ने इस्लाम के प्रति बढ़ती शत्रुता को खत्म करने के लिए कोई उल्लेखनीय कदम नहीं उठाया है. President @RTErdogan: “Unfortunately, the EU has taken no noteworthy steps in the face of many deep-rooted problems, particularly establishing a joint migration policy, xenophobia and animosity towards Islam.” pic.twitter.com/P4eIjxcz0Y

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










