
इस्लाम अपनाया, उर्दू सीखी, 4000 KM दूर से आकर लड़की ने की शादी!
AajTak
रूस की रहने वाली पोलिना को पाकिस्तान के मोहम्मद अली से प्यार हो गया. इसके बाद उन्होंने अली से शादी कर ली. पोलिना ने शादी करने के लिए इस्लाम धर्म भी अपना लिया. दोनों ने अपनी लव स्टोरी एक यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. पोलिना अब पाकिस्तान में ही रहती हैं. पोलिना कहती हैं कि उनके अपने सास-ससुर से भी अच्छे संबंध हैं.
पाकिस्तान के रहने वाले लड़के से रूस की एक लड़की को प्यार हो गया. अपने प्यार की खातिर वो 4000 किलोमीटर दूर से पाकिस्तान आ गई. प्यार के खातिर उसने इस्लाम धर्म भी अपना लिया और फिर शादी कर ली.
रूस की रहने वाली पोलिना और गुजरांवाला (पाकिस्तान) के रहने वाले मोहम्मद अली के इश्क की कहानी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. हाल ही कपल ने Let's Go YouTube चैनल पर अपने प्यार, पहली मुलाकात, शौक के बारे में खुलकर बात की.
पोलिना और मोहम्मद अली की मुलाकात ऑनलाइन हुई. जब दोनों में प्यार परवान चढ़ा तो पोलिना 4000 KM दूरी की तय कर पाकिस्तान पहुंच गई.
dailypakistan.com के मुताबिक, मोहम्मद ने बताया कि पहली बार उनकी पोलिना से मुलाकात तब हुई जब वो विदेश गए थे. दोनों में कई चीजें काफी कॉमन हैं. दोनों की रुचि, घूमने-फिरने और नए कल्चर को जानने, नया खाना ट्राई करने में है.
कपल ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है जहां दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर करते हैं.
पोलिना ने मोहम्मद अली से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया. शादी से पहले वो पूरी तरह नास्तिक थीं. उन्होंने उर्दू भी सीखी और अब शादी करने के बाद वो पाकिस्तान में ही रह रही हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











