
'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार...' नीतीश सरकार के छुट्टियों के कैलेंडर पर क्यों छिड़ा संग्राम
AajTak
बिहार सरकार ने साल 2024 के लिए पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. नीतीश सरकार के इस कैलेंडर को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है- इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार. जानिए क्यों?
बिहार में फिर से सियासी घमासान है. अब घमासान की वजह बना है बिहार सरकार की ओर से 12वीं कक्षा तक के लिए जारी छुट्टियों का कैलेंडर. बिहार सरकार ने साल 2024 के लिए स्कूलों में अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे त्यौहारों के नाम नहीं हैं. इसे लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोल दिया है. बीजेपी ने तंज करते हुए कहा है कि नीतीश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दे.
दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2024 में किस-किस दिन छुट्टियां रहेंगी? सूबे के शिक्षा विभाग ने इसे लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है. पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए पहली बार एक ही छुट्टियों वाला कैलेंडर जारी किया गया है. जारी कैलेंडर के मुताबिक साल 2024 में महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, तीज और जिउतिया जैसे त्योहारों पर इस साल कोई छुट्टी नहीं होगी. 2023 के कैलेंडर में तीज के लिए दो दिन और जिउतिया के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई थी. ताजा कैलेंडर में ये छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
इसके ठीक उलट ईद के लिए अब 3 दिन छुट्टी होगी. ईद के लिए 18, 19 और 20 जून को स्कूल बंद रहेंगे. अब इसी को आधार बनाकर बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दें. उन्होंने नीतीश सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल के लिए छुट्टियों के कैलेंडर में इसकी झलक दिख रही है. हिंदुओं के त्यौहार पर छुट्टियां रद्द कर दी गईं और ईद पर तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- बिहार में 75% आरक्षण को पटना हाई कोर्ट में चुनौती, याचिकाकर्ता ने इसकी संवैधानिक वैधता पर उठाए सवाल
डॉक्टर अजय आलोक ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कटौती कर चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दें, यही बेहतर होगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को घेरा है. बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज ने सूबे को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बताते हुए कहा है कि नीतीश और लालू की सरकार ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, रक्षाबंधन और शिवरात्रि पर अवकाश नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- क्या 7 साल बाद शराबबंदी का फैसला वापस लेंगे नीतीश? नए सर्वे के आदेश पर अटकलों के बीच बिहार CM का बड़ा ऐलान

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







