
इस्लामिक देश में ऐसी ड्रेस पहनकर निकली खूबसूरत फैन, भड़के लोग!
AajTak
इस्लामिक देश कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 चल रहा है. इस देश में महिलाओं के कपड़े को लेकर काफी सख्त नियम हैं. इसके बावजूद एक महिला फुटबॉल फैन ने इंस्टाग्राम पर कतर का एक फोटो शेयर किया है. इसमें वह स्विमसूट पहने दिखती हैं. सोशल मीडिया पर महिला की फोटो पर लोगों ने गुस्सा भी जाहिर किया है.
कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप चल रहा है. फीफा वर्ल्ड कप में शामिल हो रहे टीमों को सपोर्ट करने के लिए अलग-अलग देश के फैन भी कतर पहुंचे हैं. इनमें से एक महिला फैन को लोग ‘वर्ल्ड कप का सबसे हॉट फैन’ बता रहे हैं. अब इस महिला फैन ने कतर में एक ऐसी हरकत कर दी है कि वहां के लोग गुस्से में हैं. यहां तक कि उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
इस महिला फैन का नाम इवाना नॉल है. वह क्रोएशिया की हैं और इंस्टाग्राम पर बहुत पॉपुलर हैं. सबसे पहले तो वह क्रोएशिया और मोरक्को के बीच हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में दिखी थीं. वह लाल और सफेद रंग के चेकबोर्ड ड्रेस में अपनी टीम को सपोर्ट कर रही थीं.
30 साल की इवाना को पहले ही वार्निंग दे दी गई थी कि वह कतर में सिर्फ कंजरवेटिव आउटफिट ही पहने. इवाना ने क्रोएशिया को चियर करते हुए इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए. उन्होंने क्रोएशिया और मोरक्को के मैच के पहले स्टेडियम के बाहर से फोटोज शेयर किए थे. खास बात यह भी है कि उन्होंने फोटो शेयर करते हिए फीफा को भी टैग किया था.
इवाना ने मैच के बाद स्टेडियम के अंदर के दो फोटोज शेयर किए. बता दें कि क्रोएशिया और मोरक्को का मैच ड्रा हो गया था. इस पर उन्होंने लिखा- हमलोगों ने आज बेस्ट नहीं खेला. लेकिन ये सिर्फ एक वार्म अप था.
इसके बाद इवाना ने एक और पोस्ट किया है. इसमें वह एक तलाब के पास जी-स्ट्रिंग स्विमिंग सूट में वीडियो शूट करवाती दिखीं. इस पोस्ट को देखकर लोग भड़क गए. एक यूजर ने लिखा- इस देश और हमारे धर्म की इज्जत करो. दूसरे ने लिखा- शर्म करो, दूसरे के कल्चर की इज्जत करो. तीसरे ने लिखा- प्लीज दूसरे देशों के धर्म और कस्टम की इज्जत करो.
लोगों के कमेंट्स को छोड़ भी दें तो कतर में इवाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. क्योंकि कतर में बोल्ड ड्रेस पहनने पर बड़ा फाइन वसूलने या फिर जेल की सजा का प्रावधान है. अरब देश में आनेवाली महिलाओं पर टाइट कपड़े पहनने या फिर क्लीवेज दिखने रोक है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








