
इश्क, इनकार और खूनी इंतकाम... भाभी की बहन ने शादी ठुकराई तो देवर ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
मथुरा में एक शख्स ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी अपने बड़े भाई की साली से शादी करना चाहता था, लेकिन इनकार मिलने पर उसने इसका दोष अपनी भाभी पर मढ़ दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश भी की, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है.
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने इसका जिम्मेदार अपनी भाभी को मान लिया.
इसके बाद उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दे डाला. इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास किया. अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है.
जानकारी के मुताबिक, मथुरा के नौहझील इलाके के बघई कटेलिया गांव के रहने वाला 23 वर्षीय दीपक अपने बड़े भाई प्रमोद की पत्नी करिश्मा की छोटी बहन को पसंद करता था. उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन युवती ने दीपक के प्रपोजल को ठुकरा दिया.
दीपक को लगा कि उसकी भाभी ने ही उनकी शादी में अड़ंगा डाला है. इस वजह से वो उससे नाराज हो गया.
इसके बाद रविवार को दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला रेतकर उसे मौत की नींद सुला दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने उसी जगह पर ब्लेड से अपनी नसें काट ली. इस वीभत्स दृश्य को देखकर उसके घर में चीख-पुकार मच गई.
परिजन दोनों को आनन-फानन में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए. वहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की हालत गंभीर है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








