
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर दे रहे थे PET परीक्षा, एसटीएफ प्रयागराज ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
ये सॉल्वर परीक्षा केंद्रों से सेटिंग कर मूल अभ्यर्थी की जगह बैठते थे. मूल अभ्यर्थियों को नकल पर्ची और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देकर उनसे भी नकल कराते थे. इन अभियुक्तों ने दीपक सिंह की जगह सॉल्वर पंकज कुमार को बैठाया था.
यूपी में क्लास थ्री की सरकारी नौकरियों के लिए ज़रूरी किया गया पीईटी यानी प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 में नकल कराने वाले गिरोह को एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने यूपी के कौशाम्बी से पकड़ा है. इसमें तीन सरगना और एक सॉल्वर शामिल है. सरगना राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, उदय शंकर सिंह और सॉल्वर पंकज कुमार गिरफ्तार हुए हैं. गिरफ्तार तीनों सरगना प्रयागराज और सॉल्वर बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है. इन अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











