
इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से दिल्ली के चांदनी चौक में घूम सकेंगे टूरिस्ट, जल्द शुरुआत
AajTak
चांदनी चौक में मुख्य सड़क पर इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट शुरू करने का कदम एलजी के निर्देश के बाद उठाया गया है. हालांकि, क्षेत्र में भीड़ कम करने का यह तरीका कोई नया नहीं है, उन्होंने बताया कि 2021 में, परिवहन विभाग ने चांदनी चौक में विंटेज-लुक वाले इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के संचालन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की थी.
दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक में जल्द ही इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट शुरू होने वाली है. इसकी शुरुआत होने के बाद टूरिस्ट को चांदनी चौक घूमने में आसानी होगी. अधिकारियों के मुताबिक इससे भीड़ कम करने में मदद तो मिलेगी ही. साथ ही चांदनी चौक को सौंदर्यपूर्ण रूप भी मिल सकेगा.
बता दें कि पिछले हफ्ते चांदनी चौक की यात्रा के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पुराने शहर के बाजार में पैदल चलने वाले मार्गों की खराब स्थिति पर नाराज हो गए थे. उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़कों, फुटपाथों और बोलार्डों की गहन सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए थे.
पहले ही होनी थी शुरुआत
एक अधिकारी ने कहा कि चांदनी चौक में मुख्य सड़क पर इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट शुरू करने का कदम एलजी के निर्देश के बाद उठाया गया है. हालांकि, क्षेत्र में भीड़ कम करने का यह तरीका कोई नया नहीं है, उन्होंने बताया कि 2021 में, परिवहन विभाग ने चांदनी चौक में विंटेज-लुक वाले इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के संचालन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की थी, लेकिन यह परियोजना तब शुरू नहीं हो पाई थी. अब एक पखवाड़े में इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा, एक बार यह सब पूरा हो जाने के बाद हम पैदल यात्रियों के लिए चांदनी चौक में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट लाने की योजना भी बनाई जा रही है.
इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की होगी निश्चित संख्या
अधिकारी ने कहा कि गोल्फ कार्ट की शुरूआत से क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित होगी और सौंदर्यशास्त्र भी बढ़ेगा. यात्रियों को ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट की एक निश्चित संख्या होगी. इससे रिक्शा और ई-रिक्शा के चलने से होने वाली भीड़भाड़ कम होगी और पैदल यात्रियों को चलने के लिए जगह भी मिलेगी. अधिकारी ने कहा, इससे भीड़भाड़ होती है और धूल प्रदूषण भी होता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







